Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पोल-तार बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग फीडरों में तय समय पर बिजली कटौती की जाएगी। रांची में आज (सोमवार) शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्यों के कारण की जा रही है। बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान नए पोल लगाए जाएंगे, पुराने तार बदले जाएंगे, ट्रांसफॉर्मर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे और एलटी लाइनों को कवर केबल में बदला जाएगा। विभाग का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था और अधिक सुरक्षित व मजबूत होगी।
कहाँ-कहाँ और कब रहेगी बिजली कटौती?
बरियातू फीडर
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: अरविंद मार्ग, मैथन विवाह भवन के आसपास
मोरहाबादी और बरियातू क्षेत्र
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
प्रमुख प्रभावित इलाके: दुर्गावती चौक, चिरौंजी पावर हाउस के आसपास, सुयोग हॉस्पिटल, गंगा हॉस्पिटल, मुक्ति धाम, राजकीय उर्दू विद्यालय, पाहनटोली, महावीर कॉलोनी, प्रगतिशील कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, भरम टोली, दुर्गा पहाड़
कोकर अवर प्रमंडल क्षेत्र
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
प्रभावित इलाके:कृष्णापुरी, छठ तालाब क्षेत्र, चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, साई कॉलोनी, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम, हैदर अली रोड और आसपास
हिनू एयरपोर्ट रोड (डोरंडा क्षेत्र)
समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
काम: पोल और तार बदलने का कार्य
विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है। अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।
Reporter | Samachar Post