Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। झड़प के दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। मिली जानकारी के अनुसार विवाद बिरला मैदान और ओटीसी ग्राउंड से जुड़े कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ। पहले यह कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। हवाई फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए। पुलिस के अनुसार, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना ने इलाके में तनाव और डर का माहौल बना दिया।
यह भी पढ़ें :साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर प्रशासन
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post