Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुरुवार सुबह हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, वहीं एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद में बड़ों के शामिल होते ही स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से रायफल से हवाई फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
यह भी पढ़ें :धनबाद कोर्ट और रांची DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का भाई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
जांच जारी, आरोपी फरार
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post