Samachar Post डेस्क, रांची: रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने 31 मार्च 2026 को शहर में मांस, मछली और मुर्गा की सभी दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश जारी किया है। नगर निगम के आदेश के अनुसार, RMC क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खाने और मांस-मछली की दुकानें 31 मार्च को बंद रहेंगी। इस दौरान इन वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी।
उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए निगम की टीमें भी तैनात रहेंगी, जो पूरे दिन स्थिति पर नजर रखेंगी। यह निर्णय भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दिन अहिंसा और शांति का संदेश प्रमुख होता है, जिसके तहत हर साल इस तरह के प्रतिबंध लागू किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: आईएएस विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल, समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई ACB
लोगों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक मनाया जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।