Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डोरंडा ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरे इलाके में त्योहार की रौनक देखने को मिली। नमाज़ के दौरान माहौल पूरी तरह शांति, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डोरंडा थाना की थानेदार खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती दिखीं।
यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में ‘नीड बेस्ड’ प्रोफेसरों के मानदेय विवाद में बढ़ी खींचतान
नमाज़ के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद
नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और उत्सव का माहौल बना रहा।
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन
प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई, जिससे शहर में भाईचारे का संदेश और मजबूत हुआ।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।