- बाइक और कार से पहुंचे अपराधियों ने हथियार दिखाकर आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ वारदात की; पुलिस जांच में जुटी
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग आधा दर्जन बदमाश बाइक और एक कार से पहुंचे और हथियार के बल पर दोनों पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया।पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली। दूसरी वारदात में बदमाशों को केवल करीब दो हजार रुपये हाथ लगे। दोनों घटनाएं देर रात कम भीड़-भाड़ के समय हुई।
यह भी पढ़ें: झारखंड में रामनवमी से पहले एडवाइजरी जारी, 13 फीट से ऊंची नहीं होंगी झांकियां
कर्मचारियों में डर का माहौल
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि अपराधी अचानक पहुंचे और कैश काउंटर से पैसे लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में बढ़ा भय
लगातार इस तरह की घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।