Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :रामनवमी को लेकर झारखंड के पलामू कमिश्नरी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में तीनों जिलों में कुल 3059 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पलामू प्रमंडल के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के अनुसार ये नोटिस बीएनएसएस की धारा 126 के तहत जारी किए गए हैं । जिलेवार आंकड़े इस प्रकार हैं लातेहार 621 लोग, गढ़वा 968 लोग, पलामू 1470 लोग को नोटिस दिया गया। पलामू जिले के अंदर भी अलग-अलग अनुमंडलों में कार्रवाई की गई है। त्योहार से पहले सभी संवेदनशील इलाकों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। लातेहार के 12 थाने, पलामू के 25 थाने, गढ़वा के 22 थाने शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है।
यह भी पढ़ें :झारखंड में रामनवमी से पहले एडवाइजरी जारी, 13 फीट से ऊंची नहीं होंगी झांकियां
अतिरिक्त फोर्स तैनात, छुट्टियां रद्द
सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है पलामू में 250 होमगार्ड, गढ़वा में 200 होमगार्ड, लातेहार में 200 होमगार्ड तैनात किए गए। इसके अलावा आईआरबी और इको फोर्स भी तैनात हैं। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तीनों जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हर थाना से हर दो घंटे में रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है।
डीजे और जुलूस के लिए सख्त नियम
रामनवमी जुलूस में डीजे को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं भड़काऊ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। सभी फायर ब्रिगेड गाड़ियां तैयार हैं। इसके अलावा दंगा नियंत्रण के लिए एंटी-राइट वाहन, रबर बुलेट और टियर गैस की भी व्यवस्था की गई है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने साफ कहा है कि रामनवमी का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post