Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आदेश जारी करते हुए तीन दिनों तक सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक जिले के अंतर्गत आने वाली सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, रेस्तरां और अन्य लाइसेंसधारी उत्पाद प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: धनबाद में 30 मार्च से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान, 31 हजार बच्चियां चिन्हित
शांति के लिए सख्ती, उल्लंघन पर कार्रवाई
यह आदेश झारखंड उत्पाद अधिनियम, 1915 की धारा 26(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला रामनवमी जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए लिया गया है, ताकि जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।