Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड समेत देश के कई राज्यों में 10 मार्च को बिजली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में हड़ताल पर जाएंगे। इस हड़ताल के कारण कई राज्यों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे और झारखंड से फेडरेशन के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिल को संसद में पेश नहीं करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह बिल किसानों, बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। यदि सरकार इसे संसद में लाती है तो देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रांची में भक्ति का महासंगम, शिव शक्ति मंदिर में शुरू हुआ पंचदिवसीय महोत्सव
9 मार्च को दिल्ली में अहम बैठक
फेडरेशन ने 9 मार्च को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के दौरान सांसदों को बिल के संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनसे संसद में इसका विरोध करने की अपील की जाएगी।
बिजली सेवाओं पर असर की आशंका
जानकारी के अनुसार 10 मार्च को कई जगहों पर बिजली आपूर्ति में बाधा, सब-स्टेशन के कार्य प्रभावित होने और अल्पकालिक बिजली कटौती की संभावना बनी रह सकती है। बिजली कर्मचारियों के इस देशव्यापी विरोध के चलते आम लोगों को भी बिजली सेवाओं में अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।