Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत से पूरा देश उत्साह और गर्व से भर गया है। नीता अंबानी जो रियलिएंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं, ने टीम इंडिया को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुरुष टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतकर भारतीय पुरुष टीम ने इतिहास रच दिया है और यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम पलों में हमेशा याद की जाएगी।
घरेलू मैदान पर जीत को बताया खास
नीता अंबानी ने इस जीत को बेहद खास बताते हुए कहा कि टीम इंडिया ने यह उपलब्धि भारतीय घरेलू मैदान पर करोड़ों दर्शकों के सामने हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे, धैर्य और अटूट विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनके कड़े परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
यह भी पढ़ें: ग्रीस में होने वाली इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट के लिए झारखंड के शौर्य सिंह का चयन
प्रशंसकों को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को भी दिया। उनका कहना था कि यह जीत हर उस भारतीय की है जिसने स्टेडियम में, अपने घरों में और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से टीम का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, “देर रात तिरंगा और भी ऊंचा और चमकदार लहरा रहा है और पूरा देश इस ऐतिहासिक जीत का गर्व के साथ जश्न मना रहा है।”
खेल की ताकत का दिया संदेश
नीता अंबानी ने कहा कि ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि खेल पूरे राष्ट्र को एकजुट करने की शक्ति रखते हैं। साथ ही यह आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा भी देते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।