Samachar Post डेस्क, रांची :कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में एलपीजी संकट के बीच चोरी की गंभीर घटना ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने गैस डिलीवरी वैन को निशाना बनाकर 27 सिलेंडर चुरा लिए। घटना 25-26 मार्च की दरम्यानी रात हुई, जब अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
वैन से सिलेंडर चोरी
शिकायतकर्ता नंदकुमार रामराज सोनी, जो कई वर्षों से गैस डिलीवरी का काम कर रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने 25 मार्च की रात करीब 11 बजे अपना टेंपो चारकोप इलाके में पार्क किया था। वाहन में अगले दिन की डिलीवरी के लिए सिलेंडर पहले से लोड थे। सुबह लौटने पर वैन के साथ छेड़छाड़ साफ नजर आई और सभी सिलेंडर गायब थे।
यह भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, होटल मालिक गिरफ्तार
तोड़फोड़ से हुआ 15,500 रुपये का नुकसान
चोरों ने वैन की खिड़की का कांच तोड़ दिया और पीछे का ताला भी तोड़कर सिलेंडरों को निकाल लिया। चोरी हुए 27 सिलेंडरों में 5 भरे हुए और 22 खाली सिलेंडर शामिल थे। कुल नुकसान लगभग 15,500 रुपये का आंका गया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने साथियों से पुष्टि करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग और वाहन दिखाई दिए। जांच टीम कबाड़ बाजारों और अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। यह चोरी ऐसे समय में हुई है जब शहर में एलपीजी सप्लाई पहले से ही संवेदनशील स्थिति में है। इस घटना ने सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Reporter | Samachar Post