Samachar Post रिपोर्टर, राँची: झारखंड सरकार अब युवाओं में बढ़ती ड्रग्स की लत और नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। विधानसभा में विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि राज्य के हर जिले में नशे को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
हजारीबाग और रामगढ़ नशे के हॉटस्पॉट
सदन में चर्चा के दौरान रोशन लाल चौधरी ने बताया कि पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में ब्राउन शुगर और हेरोइन का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके चलते न केवल युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, बल्कि अपराध दर भी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल में प्रभारी निबंधन सचिव की नियुक्ति का मामला विधानसभा में उठा
3 साल में बढ़े नशे के मामले
सदन में पेश आंकड़े बताते हैं कि 2019–2023 NDPS एक्ट के तहत पूरे राज्य में 2396 मामले दर्ज। 2023–2026 जिला-वार मामलों में तेज़ी। हाल ही में हजारीबाग और आसपास से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की गई हैं, जो माफियाओं की गहरी पैठ को दर्शाती हैं।
सरकार की रणनीति: सख्त अभियान और निगरानी
जिला स्तरीय टास्क फोर्स हर जिले में एक टीम होगी, जो सीधे ड्रग तस्करी और बिक्री पर नजर रखेगी। एंटी-नारकोटिक्स ड्राइव स्कूल-कॉलेज और हॉटस्पॉट्स पर पुलिस की सघन तलाशी। कड़ी कार्रवाई ड्रग सिंडिकेट के बड़े अपराधियों की पहचान और उनके नेटवर्क व संपत्ति को ध्वस्त करने की योजना।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।