Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए राजकीय फार्मेसी संस्थान बरियातू के परिसर में स्थित भवन की मरम्मत के लिए 81.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की राज्य योजना के तहत मंजूर की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
भवन मरम्मत कार्य के लिए दी गई राशि
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 81,20,400 रुपये की यह राशि संस्थान परिसर में स्थित भवन की मरम्मत और उससे जुड़े अन्य कार्यों के लिए दी गई है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग विभागीय नियमों और निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही किया जाएगा। इस योजना के तहत संस्थान के प्राचार्य को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है। वे ही आवंटित राशि का उपयोग भवन मरम्मत और संबंधित कार्यों के लिए करेंगे।
यह भी पढ़ें :ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन मोड में प्रशासन, सिमलिया के बैंक्वेट हॉलों की हुई जांच
भवन निर्माण विभाग को किया जाएगा भुगतान
विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल-1, रांची के कार्यकारी अभियंता को किया जाएगा। यह भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से स्थानीय जमा निधि से स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि का व्यय निर्धारित बजट मद के अंतर्गत ही किया जाएगा। साथ ही खर्च की पूरी प्रक्रिया वित्त विभाग के स्थायी निर्देशों और राज्य वित्तीय नियमावली के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।
Reporter | Samachar Post