- नशे की लत से जूझ रहा था युवक, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक घटना
Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :MGM अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरशद आलम के रूप में हुई है। वह नशे की लत से जूझ रहा था और पिछले 3-4 दिनों से अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती था। परिजनों के अनुसार, उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद उसने अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें :गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खुलासा: 5-10 हजार में मरीजों को निजी क्लिनिक भेजने का खेल
अस्पताल में मचा हड़कंप
तेज आवाज सुनकर परिजन और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे। युवक को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Reporter | Samachar Post