Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने खास कदम उठाया है। त्योहार के समय यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए सियालदह से दिल्ली के बीच वन वे अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
1 मार्च को चलेगी होली स्पेशल
03111 सियालदह–दिल्ली वन वे अनरिज़र्व्ड होली स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को सियालदह स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे (15:30) रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। चूंकि यह अनरिज़र्व्ड ट्रेन है, यात्रियों को सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने का अवसर मिलेगा, जिससे अचानक यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी खासतौर पर उन लोगों को जो होली के लिए घर या अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: होली पर 4 मार्च को ओपीडी बंद, रिम्स और सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन ईस्टर्न रेलवे के अपने क्षेत्र में आने वाले कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शामिल हैं नैहाटी, बंदेल, बर्द्धमान, बोलपुर, सैंथिया, रामपुरहाट, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर इन स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में काम, पढ़ाई या अन्य कारणों से जुड़े हैं इसलिए इस ट्रेन से उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।
भीड़ नियंत्रण में मदद
होली के दौरान हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जा सकता है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रा कर रहे लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।