- कहा प्रकृति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं दोनों पर्व, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल और ईद-उल-फितर के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सरहुल को बताया प्रकृति का पर्व
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ संतुलित जीवन जीने की सीख देता है और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़ें: रांची में ईद की रौनक, नेताओं ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
सुख-शांति और समृद्धि की कामना
उन्होंने कामना की कि सरहुल का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता लेकर आए और समाज में खुशहाली का माहौल बने।
ईद पर भाईचारे का संदेश
ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, करुणा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के दौरान संयम, सेवा और इबादत की भावना समाज में एकता और संवेदनशीलता को मजबूत करती है। यह समय लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देता है।
खुशहाल झारखंड की कामना
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों के लिए खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की और कहा कि झारखंड हमेशा एकता और सौहार्द की मिसाल बना रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।