Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हजारीबाग पुलिस ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भड़काऊ या विवादास्पद पोस्ट शेयर करना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी
हजारीबाग पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट आदि की लगातार निगरानी कर रहा है। किसी भी विवादास्पद या भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में नशे के खिलाफ बड़ा कदम: हर जिले में बनेगी एंटी-ड्रग टास्क फोर्स
भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई
अपराध माना जाएगा भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करना। जिम्मेदारी यूज़र और ग्रुप एडमिन दोनों पर कार्रवाई हो सकती है। नागरिक अपील संदिग्ध पोस्ट को नजरअंदाज न करें, तुरंत साइबर थाने को सूचना दें।
संपर्क और सहायता
भड़काऊ या अवैध पोस्ट की सूचना देने के लिए हजारीबाग साइबर थाना का मोबाइल नंबर: 9430165939। पुलिस नागरिकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है।
पुलिस का संदेश
त्योहारों के दौरान अफवाह या भड़काऊ सामग्री को फैलाने से बचें। जिम्मेदारी से पोस्ट करें और सुरक्षा का ध्यान रखें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।