Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी अंजनी कुमार झा सोमवार को गिरिडीह पहुंचे और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की गई।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
डीआईजी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पहले से असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें: धनबाद सड़क हादसे में CID सब-इंस्पेक्टर की मौत, पति घायल
पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
उन्होंने बताया कि रामनवमी के मद्देनजर जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।डीआईजी अंजनी कुमार झा ने जिलेवासियों से अपील की कि वे रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।