- असम विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की संभावना, सीट बंटवारे और राजनीतिक तालमेल पर हो सकती है बातचीत
Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची पहुंचे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से आज होगी अहम मुलाकात में आज एक अहम राजनीतिक मुलाकात होने जा रही है। गौरव गोगोई और भंवर जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए रांची पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात करीब सवा बारह बजे होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :गढ़वा में दर्दनाक हादसा: पेट्रोल लेकर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, आग में झुलसकर मौत
असम चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा संभव
आने वाले असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरव गोगोई को असम में कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखा जाता है और वे राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में बैठक में असम की राजनीतिक परिस्थितियों, चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।
झामुमो की सीटों की मांग पर हो सकती है बात
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झामुमो असम में करीब 10 सीटों की मांग कर सकता है। ऐसे में आज की बैठक में इस मुद्दे पर भी बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन के असम दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने तेजपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। सभा में उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया और कहा कि अगर असम के आदिवासी एकजुट हो जाएं तो राज्य में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बदलाव संभव है।
कांग्रेस और झामुमो के बीच तालमेल की कोशिश
कांग्रेस और झामुमो के बीच असम में राजनीतिक तालमेल बनाने की कोशिश चल रही है। रांची में होने वाली इस बैठक में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और आदिवासी वोट बैंक को लेकर अहम चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post