- रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार जीप ने मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार
Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में विधायक अनंत प्रताप देव की स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, विधायक अनंत प्रताप देव श्री बंशीधर नगर में हुए गोलीकांड में घायल उमेश मेहता से मिलने गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान सीरियाटोंगर के पास यह हादसा हुआ।
रॉन्ग साइड से आई जीप ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कमांडर जीप ने स्कॉट गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच निकले। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, होटल मालिक गिरफ्तार
हादसे के बाद चालक फरार
टक्कर के बाद कमांडर जीप का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए और हालात की जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।