Samachar Post रिपोर्टर,दुमका :झारखंड में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया है। यह फेस्टिवल 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देशभर से एडवेंचर प्रेमी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग है। प्रतिभागियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ छलांग लगाने का मौका मिल रहा है। आसमान से नीचे फैली हरियाली और प्राकृतिक नजारों का अनुभव लोगों के लिए यादगार बन रहा है।आयोजकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हर प्रतिभागी को पहले ट्रेनिंग और जरूरी गाइडेंस दी जा रही है, जिसके बाद ही डाइविंग कराई जा रही है। इससे नए लोग भी बिना डर के इस एडवेंचर स्पोर्ट का आनंद ले पा रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजित फेस्टिवल को लोगों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी। इसी को देखते हुए इस बार आयोजन को और बड़े स्तर पर किया गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार प्रतिभागियों की संख्या और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें :धनबाद: झारखंड-बंगाल सीमा पर थाना प्रभारी की गाड़ी से ढाई लाख रुपये बरामद, अधिकारी हिरासत में
एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की पहल
सरकार “वन स्टेट, मेनी एडवेंचर्स” पहल के तहत झारखंड को एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे आयोजन राज्य की पहचान को नई ऊंचाई देने में मदद करेंगे।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
फेस्टिवल से स्थानीय कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है। होटल, ट्रांसपोर्ट और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
Reporter | Samachar Post