Samachar Post रिपोर्टर,दुमका :दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। मौलाना सोलेमान के छोटे बेटे राजा का शव उनके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति संदिग्ध थी। युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर गमछे से बंधे हुए थे और शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जमीन को छू रहा था। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या की बजाय हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, स्कूलों में 10% तक घटी उपस्थिति
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी। घटना के बाद ढेवाडीह गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।
Reporter | Samachar Post