Samachar Post डेस्क, रांची : धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 97 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही साफ नजर आने लगा था। पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने करीब 47 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ऐसे में ओपनिंग डे और प्रीव्यू को मिलाकर कुल कलेक्शन 144 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।
वीकेंड पर 500 करोड़ पार करने की उम्मीद
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अनुमान है कि गुरुवार से रविवार के बीच फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रांची में बड़ा हादसा: चलती CRPF वैन पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल
लंबाई को लेकर भी चर्चा
फिल्म अपनी कमाई के साथ-साथ लंबाई को लेकर भी चर्चा में है। करीब 3 घंटे 49 मिनट की अवधि के साथ यह 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले LOC: Kargil सबसे लंबी फिल्म रही है।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
पहले पार्ट की सफलता का असर
‘धुरंधर’ के पहले भाग ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।