Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : दक्षिण भारत के लिए चलने वाली धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तृत टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया है। इस ट्रेन से पोत्तनूर से धनबाद की यात्रा लगभग 45 घंटे 45 मिनट में पूरी होगी, जबकि धनबाद से पोत्तनूर पहुंचने में करीब 45 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा।
कतरास–धनबाद यात्रा में समय का अंतर
धनबाद से अपने पहले स्टेशन कतरास तक पहुंचने में ट्रेन को करीब 25 मिनट लगेंगे। वहीं कतरास से धनबाद आने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा। जानकारी के अनुसार ट्रेन रात 2:30 बजे कतरास से चलकर सुबह 4:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड फार्मेसी काउंसिल के सदस्य विनय महतो पर गंभीर आरोप, पद से बर्खास्त करने की मांग
अन्य ट्रेनों की तुलना में धीमी
धनबाद–चंद्रपुरा रेल मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की तुलना में अमृत भारत एक्सप्रेस की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है। कतरास से धनबाद के बीच विभिन्न ट्रेनों का समय इस प्रकार है:
- रांची–गोड्डा एक्सप्रेस : 31 मिनट
- वनांचल एक्सप्रेस : 45 मिनट
- रांची–धनबाद इंटरसिटी : 48 मिनट
- मौर्य एक्सप्रेस : 50 मिनट
- भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस : 1 घंटा 2 मिनट
- अलेप्पी एक्सप्रेस : 1 घंटा 27 मिनट
- अहमदाबाद–कोलकाता एक्सप्रेस : 1 घंटा 25 मिनट
- मदार–कोलकाता एक्सप्रेस : 1 घंटा 25 मिनट
स्पेशल ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू
रेलवे ने बताया कि शुक्रवार को चलने वाली धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं 21 मार्च से पोत्तनूर से चलने वाली नियमित ट्रेन के लिए भी बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
23 मार्च से नियमित सेवा की तैयारी
धनबाद से पोत्तनूर के बीच 23 मार्च से नियमित साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने की योजना है। हालांकि अभी इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है। इधर शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद है कि इसके बाद नियमित ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।