Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर के नए सिविल सर्जन डॉ. रमेश प्रसाद ने बुधवार देर शाम पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। गुरुवार को उनका सिविल सर्जन कार्यालय में पहला दिन रहा, जिसमें जिला के कई वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर देवघर जिला झासा के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। डॉ. रमेश प्रसाद ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे जल्द ही जिले में पदस्थ डॉक्टरों के साथ बैठक कर कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में रामनवमी पर तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, प्रशासन का आदेश जारी
स्वास्थ्य अधिकारी और झासा पदाधिकारी उपस्थित
कार्यक्रम में झासा के राज्य संयोजक डॉ. शरद कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ. अभय यादव, सचिव डॉ. प्रभात रंजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराधा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रविजीत प्रकाश, सर्जन डॉ. रवि कुमार और संथाल परगना प्रमंडल के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चितरंजन कुमार पंकज सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।