Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चलगी (रूंगकुचा) गांव में एक नशे में हुई विवाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी लक्ष्मण हेस्सा (24) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी गणेश पुरती अभी फरार है।
घटना का खुलासा
2 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे गांव के मुण्डा चालगी ने पुलिस को सूचना दी कि रामसिंह हेस्सा के खेत के पास कुएं के पास खून के निशान और झाड़ियों में कपड़े पड़े हैं। पुलिस को आशंका थी कि किसी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में बड़ा खुलासा: 8 महीने बाद थाने पहुंचे शख्स की जब्त बाइक गायब
आरोपी की गिरफ्तारी
जांच में पता चला कि लक्ष्मण हेस्सा घटना के बाद तमिलनाडु भागने की योजना बना रहा था। लेकिन 19 मार्च को जब वह आधार कार्ड लेने अपने घर आया, तो पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और तकनीकी शाखा की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक श्रीधर बारी माघे पर्व मनाने अपने चाचा के साथ गांव आया था। खाने-पीने के बाद वह नशे में आरोपी के घर गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी और उसके जीजा ने जलावन की लकड़ी से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शव को कुएं में फेंक दिया गया
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए उस पर पत्थर बांधा और पास के कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगी लकड़ी और मृतक का जैकेट बरामद किया। फरार आरोपी गणेश पुरती की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।