Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : झारखंड के बोकारो थर्मल में बनने वाले DVC रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के उद्घाटन को 27 फरवरी को स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश (सीपी) चौधरी ने जोरदार बयान दिया।
सांसद के आरोप
सांसद चौधरी ने कहा कि ROB निर्माण में 10 वर्षों के लंबे समय के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्हें DVC से क्वालिटी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट के बिना उद्घाटन करने और प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने पर सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि उद्घाटन की जल्दबाजी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की योजना लगती है।पुल निर्माण में हुए विलंब के कारण निर्माण लागत बढ़ी और मजदूरों के पीएफ और ईएसआई सहित भुगतान रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं। 153 टन लोड टेस्टिंग के बिना ROB का उद्घाटन करना सार्वजनिक सुरक्षा और मजदूरों की जान के लिए खतरा है।
यह भी पढ़ें: बोकारो में दर्दनाक हादसा: फुटपाथ पर सो रही महिला को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
केंद्रीय स्तर पर उठाएंगे मुद्दा
सांसद ने केंद्रीय उर्जा मंत्री को पत्र लिखा और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। आगामी बजट सत्र में DVC के सभी प्रोजेक्टों के टेंडर सिस्टम को कोलकाता में केंद्रित करने और बड़े टेंडरों की जांच को संसद में उठाने की बात कही। सांसद चौधरी ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के उपक्रम DVC में बिना वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट के उद्घाटन और भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर सभी कानूनी और संसदीय कदम उठाए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पूरा हो।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।