Samachar Post डेस्क,रांची :आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पहली सूची जारी करते हुए 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
TMC ने कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, बोंगईगांव, बजाली, कामरूप, नलबाड़ी, तमुलपुर, दररांग, धेमाजी, तिनसुकिया और कछार जैसे जिलों की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
यह भी पढ़ें :रांची में बनेगा ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’: शिबू सोरेन की स्मृति में धुर्वा डैम के पास लगेगी विशाल प्रतिमा
कुछ प्रमुख उम्मीदवार
- बाओखुंगरी (कोकराझार) – उदंगस्री नरजरारी
- बिलासीपारा (धुबरी) – मोमिननुर इस्लाम
- जलेस्वर (गोलपारा) – आरिफ अख्तर अहमद
- अभयापुरी (बोंगईगांव) – कौशिक रंजन दास
- बजाली – कल्याणी कलिता
- चमरिया (कामरूप) – दुलु अहमद
- बारखेत्री (नलबाड़ी) – अमीरुल इस्लाम
- गोरेस्वर (ST) – राजन चौहान
- धेमाजी (ST) – नरेंद्र कुमार पाव
- डिगबोई (तिनसुकिया) – जितेन नाग
- उद्धारबंद (कछार) – तपस दास
यह सूची ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और बराक घाटी जैसे अहम इलाकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया है जो अपने क्षेत्र और समुदाय की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।
तीसरे विकल्प के रूप में TMC
TMC असम में खुद को भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुकाबले एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का फोकस खासतौर पर उन क्षेत्रों पर है जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और सेवा भाव से काम करने की सलाह दी है। TMC को उम्मीद है कि इस रणनीति से वह राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी।
Reporter | Samachar Post