Samachar Post डेस्क, रांची: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया को अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। यह मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।
कैसी होगी चेपॉक की पिच?
चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस टूर्नामेंट में यहां रन भी खूब बने हैं। इसी मैदान पर काली मिट्टी की पिच पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल किया था। अब तक खेले गए 6 मैचों में हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 170 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में आज भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में रोड टैक्स डिफॉल्टरों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस
हेड-टू-हेड में भारत आगे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 10 मैच जीते, जिम्बाब्वे को 3 में जीत टी20 वर्ल्ड कप में दोनों की एकमात्र भिड़ंत में भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर उलटफेर कर चुका है।
संभावित प्लेइंग-11
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे:
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारावा, डायन मायर्स, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।