- पूर्वी सिंहभूम के जिलिंगगोड़ा में शोक संतप्त परिवार से मिले आजसू प्रमुख, कहा– प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है
Samachar Post रिपोर्टर,पूर्वी सिंहभूम :झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर शनिवार को शोक व्यक्त करने पहुंचे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उनके पोते स्वर्गीय वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की।
यह भी पढ़ें :अदाणी ग्रुप की जितपुर खनन परियोजना की पहल, 86 टीबी मरीजों को मिली फूड बास्केट
पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सुदेश महतो ने स्व. वीर सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोकसभा का माहौल गमगीन रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Reporter | Samachar Post