Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : होली पर्व और आगामी मतगणना को लेकर सिमडेगा पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। किसी भी संभावित गड़बड़ी या उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस लाइन में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने अलग-अलग परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल में वाटर कैनन और आंसू गैस का अभ्यास
अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने वाटर कैनन, लाठीचार्ज, आंसू गैस और नियंत्रित फायरिंग जैसी रणनीतियों का अभ्यास किया। इसका उद्देश्य त्योहार और मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना है।
यह भी पढ़ें: रांची में विदेशी LSD ड्रग्स की एंट्री, 3-4 करोड़ की खेप बरामद; दो आरोपी हिरासत में
एसपी का सख्त संदेश
श्रीकांत एस खोटरे ने साफ कहा कि होली और मतगणना के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दोहराया कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सतर्क और तैयार दिखे जवान
मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने पूरी तत्परता और समन्वय के साथ अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास इस बात को सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि होली का त्योहार और मतगणना की प्रक्रिया दोनों शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।