Samachar Post रिपोर्टर,रांची :भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी रांची की टीम ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी को जमीन नापी से जुड़ी रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में पैसे मांगने के आरोप में पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें :रांची के इस्लामनगर से लापता दो बच्चे सुरक्षित मिले, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सिल्ली थाना क्षेत्र के लोवादाग गांव निवासी 65 वर्षीय बासुदेव महतो ने एसीबी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पुश्तैनी जमीन की करीब 20 डिसमिल हिस्से की नापी के लिए दिसंबर 2025 में ऑनलाइन आवेदन दिया था। फरवरी 2026 में नापी तो कर दी गई, लेकिन रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए अमीन द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।
जांच में आरोप सही पाए गए
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद 18 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-2018 की धारा 7(a) के तहत केस दर्ज किया गया और ट्रैप की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक गुरुवार को शिकायतकर्ता ने अंचल कार्यालय में अमीन को आठ हजार रुपये दिए। पहले से तैनात एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
Reporter | Samachar Post