Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निकाय चुनाव 2026 में रांची के वार्ड 37 का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। कड़े चुनावी संघर्ष के बीच परमेश्वर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1901 वोटों से हराया और विजयी घोषित किए गए। मतगणना के शुरुआती राउंड से ही उन्होंने बढ़त बना ली थी, जिसे उन्होंने अंतिम चरण तक बरकरार रखा। लगातार बढ़त ने उनकी जीत की राह आसान कर दी।
यह भी पढ़ें : रांची वार्ड 31 रिजल्ट 2026: नीरज कुमार की शानदार जीत, बोले- जनता से बातचीत कर बनेगी विकास योजना
मतगणना केंद्र पर कड़ी निगरानी
वार्ड 37 के काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक टेबल पर मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। अधिकृत कर्मियों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जैसे ही आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित हुआ, परमेश्वर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया, वहीं परमेश्वर सिंह ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वार्ड 37 के इस नतीजे ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।