Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 31 में हुए चुनाव में नीरज कुमार ने कड़ी टक्कर के बीच शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को लगातार पीछे छोड़ा और शुरुआत से ही बनाई बढ़त को अंतिम नतीजे तक कायम रखा। परिणाम सामने आते ही वार्ड 31 में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने जीत का उत्सव मनाया और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चलता रहा। वार्डवासियों ने नीरज कुमार से विकास की नई उम्मीदें जताई हैं।
जनता से बातचीत के बाद बनेगी प्लानिंग
जीत के बाद नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता से सीधा संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की जरूरतों को समझकर ही आगे की विकास योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 31 को एक “यूनिक और मॉडल वार्ड” के रूप में विकसित करना है।
यह भी पढ़ें :विधानसभा में खाली पड़े CO पदों पर उठा सवाल, राजेश कच्छप ने जताई आपत्ति
अब विकास पर टिकी निगाहें
वार्डवासियों की नजर अब इस बात पर होगी कि वे अपने वादों को किस तरह जमीन पर उतारते हैं। साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Reporter | Samachar Post