Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में हुए चुनाव में सुषमा राज ने कड़ी टक्कर के बीच शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान उन्होंने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी और अंतिम नतीजों तक अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे रखा। परिणाम सामने आते ही वार्डवासियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कई लोगों ने इसे वार्ड की जनता की जीत बताया और उम्मीद जताई कि सुषमा राज के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें :रांची वार्ड 13: पवन तिर्की को बड़ी बढ़त, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
विकास पर रहेगा फोकस
इस जीत के साथ सुषमा राज अब वार्ड 25 का प्रतिनिधित्व करेंगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे स्थानीय समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देंगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर टेबल पर वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बताया है।
Reporter | Samachar Post