Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगरपालिका चुनाव-2026 के तहत सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग निकायों में मतदान की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।
9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- रांची नगर निगम : 07.28% मतदान
- बुंडू नगर पंचायत : 11.74% मतदान
आंकड़ों के मुताबिक बुंडू में मतदान की रफ्तार रांची नगर निगम की तुलना में तेज देखी जा रही है।
सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान
मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। सुबह के समय कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। बुजुर्ग और महिलाएं सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं, ताकि बाद में भीड़ से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: देवघर और मधुपुर में मतदान जारी, सुबह से दिखा उत्साह
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासन की अपील
प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अब नजर दोपहर तक के मतदान प्रतिशत पर रहेगी, जिससे यह अंदाजा लगेगा कि कुल मतदान कितना बढ़ता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।