Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: झारखंड के 48 नगर निकायों में शुक्रवार, 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसी क्रम में पाकुड़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर अध्यक्ष पद पर शबरी पाल ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार शेख सेलिना को 2353 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, शबरी पाल को कुल 7816 मत प्राप्त हुए, जबकि शेख सेलिना को 5463 मतों से संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : रांची वार्ड 26 में प्रदीप कुमार की जीत, समर्थकों ने मनाया जश्न
अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन
इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंपा साह को 3730 वोट मिले। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोनिता कुमारी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा और उन्हें मात्र 1034 मत ही प्राप्त हुए। शबरी पाल की जीत के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शहर में जश्न मनाया जा रहा है और समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।