Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने नक्सली हिंसा में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय पहल की है। राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुमला और लोहरदगा जिलों के तीन प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि देने की स्वीकृति दी है। संबंधित जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को राशि वितरण का निर्देश जारी कर दिया गया है।
किन परिवारों को मिली सहायता?
गुमला जिला (कुरकुरा थाना क्षेत्र) 12 मई 2021 को नक्सलियों द्वारा हत्या के शिकार हुए पुरंदर सिंह की पत्नी लीलावती कुमारी को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। गुमला जिला (कामडारा थाना क्षेत्र) 15 अक्टूबर 2019 को नक्सली हिंसा में मारे गए संजय कुमार सिंह की पत्नी कविता देवी को भी मुआवजे की राशि प्रदान की गई है। लोहरदगा जिला (कुडू थाना क्षेत्र) नक्सली हमले में जान गंवाने वाले विकास कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी को राज्य सरकार ने एक लाख रुपये का अनुदान दिया है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा के जगतसिंहपुर में दरिंदगी के बाद युवती की हत्या, झारखंड का युवक समेत दो गिरफ्तार
राहत और भरोसे की पहल
सरकार का यह कदम नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा देने और उनके जीवन में कुछ राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा व पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहायता राशि न सिर्फ तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि पीड़ित परिवारों को यह भरोसा भी दिलाएगी कि कठिन समय में सरकार उनके साथ है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।