Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बोरिंग कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। आरएसओ गेट के अंदर चल रहे काम के दौरान बोरिंग मशीन में इस्तेमाल होने वाला भारी ट्राइपॉड अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में मूलनिवासी संघ का प्रदर्शन, यूजीसी बिल 2026 लागू करने की मांग
घटना के बाद अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल मजदूर को बाहर निकाला और ठेकेदार की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय राम हरिदास के रूप में हुई है, जो दीघा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Reporter | Samachar Post