Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी के हेहल इलाके के वेस्ट एंड पार्क स्थित D.A.V. आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर के मतदाता बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदाता बेफिक्र मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी गई है। मतदाता लाइन में लगकर धैर्यपूर्वक अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बुंडू में मतदान शुरू, पहले घंटे से ही दिखा मतदाताओं का जोश
सुविधाओं की पूरी व्यवस्था
मतदान केंद्र पर जरूरतमंद मतदाताओं के लिए, व्हीलचेयर की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्कूल परिसर को सुरक्षित और सुगम बनाया गया है, ताकि हर मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। रांची में लोकतंत्र का यह उत्सव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।