Samachar Post रिपोर्टर, दुमका : झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह सोमवार को अपनी चाची के साथ बासुकीनाथ मेला घूमने गई थी। लौटते समय चाची के एक परिचित युवक ने उन्हें मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की बात कही। मेला देखने के बाद दोपहर करीब चार बजे तीनों बाइक से निकले। रास्ते में सोगरा मोड़ के पास चाची नाश्ते का सामान लेने उतरीं और इसके बाद उन्होंने किशोरी को आरोपी के साथ आगे जाने को कहा, जबकि खुद पीछे से टोटो से आने की बात कही।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: निर्माणाधीन वीरबिंदिया पुल से गिरकर मजदूर गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पुलिस जांच में जुटी
किशोरी का आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने बाइक का रुख बदलकर सुनसान इलाके की ओर ले गया और घर छोड़ने के बहाने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।मंगलवार को पीड़िता ने जरमुंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।