- एयरफोर्स विमान से आगमन, हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना
Samachar Post रिपोर्टर,रांची :द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए संतोष गंगवार और हेमंत सोरेन मौजूद रहे। आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी उनके साथ जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जमशेदपुर में निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
यह भी पढ़ें :गोलगप्पे में जहर मिलाकर प्रेमिका की हत्या की साजिश, जंगल में छिपकर बचाई जान
एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही रांची एयरपोर्ट को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। एयरपोर्ट परिसर में आम आवाजाही पर नियंत्रण रखा गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
Reporter | Samachar Post