Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :चास नगर निगम के मेयर पद पर भोलू पासवान ने एक बार फिर दमदार वापसी की है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे पासवान ने भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। उनकी जीत को शहर में किए गए विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान पर जनता की मुहर के रूप में देखा जा रहा है।
विकास कार्यों पर जनता की स्वीकृति
वर्ष 2015 से 2020 तक मेयर रहे भोलू पासवान ने अपने कार्यकाल में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया था। उनके नेतृत्व में चास नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार भी मिला, जिससे शहर को नई पहचान मिली। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, आधारभूत ढांचे में सुधार और विकास योजनाओं को गति देने जैसे कदमों ने उन्हें दोबारा जनता का समर्थन दिलाया।
यह भी पढ़ें :गोड्डा के हनवारा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने ली 28 वर्षीय युवक की जान
निर्दलीय बनकर भी कायम रखा जनाधार
राजनीतिक दलों के समर्थन के बिना चुनाव लड़ने के बावजूद भोलू पासवान ने मजबूत जनाधार का प्रदर्शन किया। स्थानीय मुद्दों पर फोकस और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों ने उन्हें अन्य प्रत्याशियों पर बढ़त दिलाई। उनकी जीत से नगर निगम की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
Reporter | Samachar Post