Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र में SAIL प्रबंधन ने महाप्रबंधक (GM) से लेकर उप महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक स्तर तक के 14 अधिकारियों का अंतर-विभागीय तबादला किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए विभाग में योगदान शुरू करें। यह कदम नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और विभागीय कामकाज को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
महाप्रबंधक (GM) स्तर पर फेरबदल
- सीआरएम-3 के जीएम बीएन त्रिपाठी → प्रोजेक्ट मिल्स जोन एरिया
- जल प्रबंधन विभाग के जीएम अपूर्वा विश्वास → प्रोजेक्ट यूटिलिटी एरिया
- ब्लास्ट फर्नेस के जीएम मनस सरकार → प्रोजेक्ट ब्लास्ट फर्नेस एरिया
- सिन्टर प्लांट के जीएम अंशुमली → प्रोजेक्ट सिन्टर प्लांट एरिया
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
DGM और AGM स्तर पर बदलाव
- DGM विजय कुमार (एसएमएस न्यू) → एमआरडी विभाग
- AGM प्रशांत प्रभाकर (एमआरडी) → एसएमएस न्यू
- AGM बसंत कुमार नायक (एसएमएस न्यू) → सीआरएम-3
- AGM अनुराग (आरएमपी) → तकनीकी सेल
सीनियर मैनेजर स्तर पर फेरबदल
- नितिन सक्सेना (शॉप एंड फाउंड्री) → आरएमपी
- अरविंद कुमार (सीआरएम-3) → आई एंड ए
- विनोद कुमार (एसएमएस-2 सीसीएस) → एसएमएस न्यू
- संतोष कुमार (एसएमएस न्यू) → एसएमएस-2 सीसीएस
- शुभम वर्मा (ठेका प्रकोष्ठ संकार्य) → कार्मिक प्रशासन (सीजीएम सर्विसेज सचिवालय)
उप प्रबंधक स्तर
आरके पाण्डेय (सी एंड आईटी विभाग) → ठेका प्रकोष्ठ संकार्य विभाग
उद्देश्य और उम्मीदें
SAIL प्रबंधन का यह कदम नए वित्तीय वर्ष से ठीक पहले लिया गया है ताकि बोकारो प्लांट में चल रही और आने वाली परियोजनाओं में कोई ढिलाई न हो। अधिकारियों की नई तैनाती से प्रोजेक्ट की गति और कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।