बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड के बोकारो जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान सुनील कुमार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जवान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को तुरंत सीसीएल सेंट्रल अस्पताल ढोरी पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें :रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुनील कुमार की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
Reporter | Samachar Post