Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने तीन व्यक्तियों की पिटाई कर दी। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ से घिरी महिला समेत तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें :पटना में जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अलर्ट: 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा सर्किल रेट
इस घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
Reporter | Samachar Post