- एसआईपी अबैकस और मानसिक अंकगणितीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल, विजेता बच्चों को मिलेगा परफॉर्मेंस अवार्ड
- एसआईपी प्रॉडिजी अबतक पांच बार लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड में हो चुकी है शामिल
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : एसआईपी एकेडमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रविवार, 25 जनवरी 2026 को खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में अखिल झारखंड स्तरीय प्रतियोगिता ‘एसआईपी प्रॉडिजी-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अबेकस और मानसिक अंकगणित (मेंटल मैथ्स) आधारित है, जिसमें राज्यभर से 2200 प्रतिभाशाली बच्चे हिस्सा लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि ‘एसआईपी प्रॉडिजी’ अब तक पांच बार लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी है, जो इसकी विश्वसनीयता और स्तर को दर्शाता है।
85 एसआईपी लर्निंग सेंटर्स से आएंगे प्रतिभागी
राज्य के विभिन्न जिलों रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, डाल्टनगंज, खूंटी, देवघर, दुमका, लोहरदगा, गोड्डा, गिरीडीह और गुमला में संचालित 85 एसआईपी लर्निंग सेंटरों से कुल 2200 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये बच्चे अबेकस, ब्रेन जिम और मानसिक अंकगणितीय कौशल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विजेता, उपविजेता और परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
बच्चों को मिलता है अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसआईपी एकेडमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश विक्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कुल 15,000 बच्चों में से चयनित 2200 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देती हैं। इससे उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास, सोचने की क्षमता, गति और सटीकता का विकास होता है। रांची में बच्चों के उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना को देखकर हमें हमेशा प्रेरणा मिलती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान एसआईपी एकेडमी इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से एसआईपी एकेडमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश विक्टर के अलावा सुभजीत मल्लिक (रीजनल हेड), पी. जयशंकर (रिटेंशन हेड), इकबाल सिंह होरा (स्टेट हेड) और सुरेंद्र सैनी (एरिया हेड) शामिल रहे। सभी ने इस आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
एसआईपी एकेडमी इंडिया के बारे में
एसआईपी (सोशेबल इंटेलेक्चुअल प्रोग्रेसिव) एकेडमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक अग्रणी बच्चों का कौशल विकास संगठन है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। संस्था द्वारा विकसित कार्यक्रम वर्षों के शोध और परीक्षण के बाद तैयार किए गए हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। एसआईपी का प्रमुख कार्यक्रम 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें अबेकस पद्धति, ब्रेन जिम अभ्यास और मानसिक अंकगणित को एकीकृत किया गया है। इससे बच्चों के मस्तिष्क की क्षमता को अधिकतम करने में मदद मिलती है।
वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति
एसआईपी कार्यक्रम वर्तमान में दुनिया के 20 देशों में 1100 से अधिक केंद्रों के माध्यम से संचालित हो रहा है, जिसमें 3.25 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था का दावा है कि यह दुनिया की एकमात्र अबेकस कंपनी है, जो बच्चों के मानसिक गणनात्मक कौशल में पांच गुना तक सुधार की गारंटी देती है।
वर्षों का अनुभव, लाखों बच्चे लाभान्वित
आईएसओ 9001:2008 प्रमाणित यह संस्था वर्ष 2003 से भारत में सक्रिय है। अब तक एसआईपी एकेडमी ने देश के 24 राज्यों के 300 शहरों में 1100 से अधिक अध्ययन केंद्रों के माध्यम से करीब 11 लाख बच्चों को प्रशिक्षित किया है।