Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह ने जिले के EVM और VVPAT वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण की पूरी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें :अररिया: BPSC शिक्षिका की स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार
नियमित अंतराल पर सुरक्षा जांच अनिवार्य
EVM और VVPAT मशीनों को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने के निर्देश। नियमित अंतराल पर सुरक्षा जांच अनिवार्य। CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा गार्ड और प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच। CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का जायजा लिया।
सुरक्षा और प्रशासनिक निर्देश
उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपकरण सही अवस्था में रहें। किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। वेयरहाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बल सतर्क, संवेदनशील और सक्रिय रहें। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Reporter | Samachar Post