Samachar Post डेस्क, रांची : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने RBI की हालिया मौद्रिक नीति के बाद अपने लोन रेट्स में बदलाव किया है। बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। अब EBLR 7.90% होगी, जो पहले 8.15% थी। इसके अलावा MCLR में भी सभी कैटेगरी में 5 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई है, जिससे एक साल का MCLR 8.70% हो गया है। इस बदलाव से होम लोन, पर्सनल लोन और MSME लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI कम होगी।
FD पर ब्याज दरों में कमी
SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में भी संशोधन किया है। दो से तीन साल की मैच्योरिटी वाली FD दरें 6.45% से घटकर 6.40% हो गई हैं। बैंक की विशेष “444 दिन” स्कीम अमृत वृष्टि की ब्याज दर भी 15 बेसिस पॉइंट्स घटकर 6.45% हो गई है। एक साल की मैच्योरिटी पर ब्याज दर 8.75% से घटकर 8.70% हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में मेसी का खास पल, 70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन
नई दरें कब से लागू होंगी
SBI ने बताया कि ये नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, बैंक की यह दरों में कटौती कर्जदाताओं के ब्याज बोझ को कम करने और बाजार में क्रेडिट की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद करेगी। वहीं निवेशकों की FD आय में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।