- लेटरल रिक्रूटमेंट 2025-26 के तहत बिना लिखित परीक्षा होगी नियुक्ति
Samachar Post डेस्क, रांची : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लेटरल रिक्रूटमेंट 2025-26 के तहत अनुभवी पेशेवरों के लिए 93 स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती आईटी, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, रिस्क मैनेजमेंट और बैंकिंग सुपरविजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में की जाएगी। नियुक्ति फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित पद शामिल हैं..
- डेटा साइंटिस्ट
- डेटा इंजीनियर
- आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट
- साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटरप्रोजेक्ट मैनेजर
- रिस्क एनालिस्ट (क्रेडिट/मार्केट/लिक्विडिटी)
- एआई/एमएल स्पेशलिस्ट
योग्यता और आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स / बीटेक / एमसीए की डिग्री और 4 से 5 साल का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा पद के अनुसार 25 से 62 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: जेबीवीएनएल के खातों में भारी गड़बड़ी, 21.51 करोड़ रुपये का हिसाब गायब
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, शॉर्टलिस्टिंग / प्राइमरी स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
सैलरी और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को अनुभव और पद के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 600 रुपये + GST, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी 100 रुपये + GST है।
आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर Opportunities@RBI > Current Vacancies > Lateral Recruitment सेक्शन में फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
नोटिफिकेशन नंबर
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन Advt. No. RBISB/BA/04/2025-26 जरूर देखें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।